Tuesday, May 12, 2026
Latest:
katniLatest

कटनी के लिए अच्छी खबर: SBI से लिए 50 सेम्पल सहित 60 की रिपोर्ट नेगेटिव

कटनी। कोरोना के मामले में कटनी के लिए अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से लिए गए 50 सेम्पल की रिपोर्ट टू नॉट मशीन में नेगेटिव आई है, जबकि अभी 17 सेम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है।

इस खबर से स्टेट बैंक के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। विदित हो कि स्टेट बैंक की शाहनगर शाखा में पदस्थ दो अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एसबीआई की में ब्रांच से 77 सेम्पल लिए गए थे।

सीएमओ डॉ एस के निगम ने बताया कि रविवार को 40 और सोमवार को 20 सैम्पलों की जांच टू नॉट मशीन से की गई, जिसमे सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आईसीएमआर जबलपुर से अभी भी एक सैकड़ा से ज्यादा सेम्पल की रिपोर्ट नहीं आई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम