katni

कटनी कलेक्‍टर विशेष गढपाले का तबादला

भोपाल। कटनी कलेक्‍टर विशेष गढपाले सहित पांच आई ए एस अधिकारी के स्‍थानांतरण आदेश आज राज्‍य शासन ने जारी किये। श्री गढपाले को मध्‍यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विघुत वितरण कंपनी का प्रबंध संचालक बनाया गया है। अनकी जगह बीएस चौधरी कोलसानी को कटनी का नया कलेक्‍टर पदस्‍थ किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक पूर्व क्षेत्र विघुत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक मुकेशचंद्र गुप्‍ता को वितत विभाग में सचिव पदस्‍थ किया गया। जबकि मंत्रालय में पदस्‍थ बीएस जादौन को अशोक नगर का कलेक्‍टर बनाया गया। इसी तरह जिला पंचायत सतना के सीईओ अनूपकुमार सिंह को जिला पंचायात अनूपपुर का सीईओ नियुक्‍त किया गया। आदेश तत्‍काल प्रभाव से प्रभावशील रहेंगे। 

देखे आदेश

WhatsApp Image 2018 03 10 at 5.11.10 PM

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply