Site icon YASHBHARAT.COM

कटनी: आरएसएस जिला शाखा सेवा भारती की टीम ने किया रक्त दान, इनकी रही उपस्थिति

IMG 20200609 WA0007

कटनी। कोरोना संकट से जहां एक तरफ संपूर्ण विश्व जूझ रहा है वही भारतवर्ष में भारतीय समाज एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा बड़ी संख्या में सेवा के कार्य अपने देश के बंधुओं के लिए किए जा रहे हैं।

इसी तारतम्य में जिला अस्पताल कटनी में ब्लड बैंक में ब्लड की आपूर्ति निर्बाध रूप से बनी रहे, इस हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला शाखा कटनी, सेवा भारती के तत्वाधान में आज दिनांक 9 जून को श्री मां निकेतन ,संघ कार्यालय,नई बस्ती, कटनी में स्वयंसेवक बंधुओं द्वारा बड़ी संख्या में रक्तदान किया गया,उक्त रक्तदान शिविर के माध्यम से समाज में सेवा का भाव जागृत हो और युवाओं के माध्यम से देशहित की संकल्पना विकसित को ;इस बाबत बड़ी संख्या में युवा जन ,मातृशक्ति, तथा स्वयंसेवक बंधुओं ने रक्तदान शिविर में भाग लिया ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक किशोर बगड़िया, प्रांत सेवा प्रमुख श्री योगेंद्र सिंह योगी तथा सेवा भारती के स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे ।

रक्त दान करने वाले बन्धुयों में डॉ अमित साहू,विशाल बहल,अरुण सोनी,विक्रम बहरे,हिना थारवानी, अभिनंदन सरावगी,अक्षय बजाज,पंकज शिवहरे,गोविंद सिंह,आदित्य पाठक,के के तिवारी,मोहित चौहान,अजय त्रिपाठी ,अनिल पटेल,आकाश सिंह ठाकुर ,प्रवीण मिश्रा,राजीव पटेल,आस्तिक कुमार,विनय पटेल ,विशाल चौहान,रोबिन माखीजा,बंटी ठाकुर,श्याम शुक्ला,सत्यदेव मिश्रा,निककी गुप्ता,ऋषभ खटीक रहे।इस अवसर पर दीपक सोनी टंडन,अमित कनकने,रंगेश गोयनका,संजय त्रिपाठी,लालचंद थारवानी,नीलेश विश्वकर्मा,मोनू शर्मा उपस्थित रहे।

साथ ही रक्तगट सूची 300 बंधुओं की तैयार की गई, जो कभी भी रक्त देने हेतु उपस्थित रह सकते हैं। सेवा भारती ने रक्तदान करने वाले बंधुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगे भी ऐसे ही सहयोग की सभी से अपेक्षा की है ।आगामी दिवस में कटनी स्टेशन में कार्यरत बंधु तथा स्टाफ को सैनिटाइजर किट देने की सेवा भारती की योजना है।

 

Exit mobile version