Saturday, May 16, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजन

कच्चे धागे की ये भोली सी अभिनेत्री अब करती है ऐसा काम, एक ही नाम के दो लड़कों से रहा अफेयर

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस और प्रोड्यूसर नम्रता शिरोडकर का आज बर्थडे हैं। वह आज 46 साल की हो गई हैं। साल 1993 में मिस इंडिया का ताज अपने नाम करने वाली सुंदरी नम्रता इन दिनों लाइमलाइट से बिल्कुल दूर हैं। मिस इंडिया बनने के बाद नम्रता सुर्खियों में आई थीं। वह मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में भी पांचवें स्थान पर रही थीं।महाराष्ट्र के एक ब्राह्मण परिवार में 22 जनवरी, 1972 को जन्म लेने वाली नम्रता की बड़ी बहन शिल्पा शिरोडकर मशहूर अभिनेत्री रही हैं। इनकी दादी भी बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री थीं, जिनका नाम था मीनाक्षी। नम्रता पहली बार स्विम सूट पहनकर बड़े पर्दे पर आईं तो चर्चा का केंद्र बन गईं।

yashbharat

नम्रता ने अपने करियर की शुरुआत 1993 में मॉडलिंग से की। फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता है’ में उन्होंने छोटी सी भूमिका निभाई। यह उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म के पहले भी उन्होंने फिल्म ‘पूरब की लैला, पश्चिम का छैला’ साइन की थी, लेकिन यह फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। इसके बाद वह एक सुपरहिट फिल्म ‘वास्तव’ में संजय दत्त के साथ दिखाई दीं।

yashbharat

एक सफल फिल्म होने के बाद भी इसका कोई प्रभाव नम्रता के करियर पर नहीं पड़ा। लगातार कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी नम्रता बॉलीवुड में बनी रहीं। फिल्म ‘वास्तव’ की शूटिंग के दौरान उनका अफेयर महेश मांजरेकर के साथ हुआ, लेकिन वे ज्यादा दिन साथ नहीं रह पाए।

yashbhatrat

साल 2000 में तेलुगू फिल्म ‘वानसी’ की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात दक्षिण के सुपरस्टार महेश बाबू से हुई। महेश बाबू, नम्रता से उम्र में तीन साल छोटे हैं। मगर कुछ साल बाद दोनों ने फरवरी, 2005 में शादी कर ली। उनके दो बच्चे हुए- गौतम और सितारा। नम्रता आखिरी बार फिल्म ‘ब्राइड एंड प्रेजुडिस’ और ‘रोक सको तो रोक लो’ में नजर आई थीं। फिल्म ‘वास्तव’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के तौर पर आईफा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

yashbharat

 

yashbharat

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply