Site icon Yashbharat.com

कंगना रनौत की भाभी ने बनाई मक्के की रोटी, वीडियो देखकर एक्ट्रेस की आंखों में छलक पड़े खुशी के आंसू

kangna with faimly

kangna with faimly

वीडियो में कंगना की भाभी ऋतु मक्के की रोटी बनाना सीख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”मेरी नई नवेली भाभी से यह प्यारा वीडियो मिला है। वह मक्के की रोटी बनाना सीख रही हैं। वह एक डॉक्टर हैं और स्वतंत्र महिला है लेकिन फिर भी जमीन से जुड़ी हुई हैं। भाभी के इस वीडियो ने मुझे मेरी मां की याद दिला दी जब वह यंग थीं। खुशी के आंसू।”

वीडियो में कंगना की भाभी विंटर आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने सिर पर दुपट्टा रखा हुआ है। वह अपने हाथों से मक्की की रोटी को राउंड शेप देने की कोशिश करती दिख रही हैं।

मालूम हो कि पिछले महीने नवंबर में कंगना के भाई अक्षत ने ऋतु से शादी की थी। इस दौरान कंगना ने वेडिंग सेलिब्रेशन की कई फोटोज और वीडियो शेयर किए थे, जो काफी चर्चा में रहे।

 

 

Exit mobile version