Site icon Yashbharat.com

ऐसे होगी भाजपा के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया

tomar

भोपाल। भाजपा के प्रदेश चुनाव समिति की बैठक इस महीने में होगी। उसके बाद चयनित नामों को केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा और फिर दिल्ली से ही नामों की घोषणा की। ये कहना है भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर का।

चुनावों के मद्देनजर भाजपा के उम्मीदवारों की सूची के बारे में पूछे जाने पर नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश चुनाव समिति की बैठक इसी महीने में होगी। इसके बाद इस सूची को केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजा जाएगा। फिर वहां से अनुमोदन के बाद ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी।

कांग्रेस की लगातार वायरल हो रही प्रत्याशियों की सूची के बारे में पूछे जाने पर तोमर बोले कि उन्हें दूसरी पार्टी की सूची से कोई मतलब नहीं है। वे किसी भी पार्टी की किसी सूची का इंतजार भी नहीं कर रहे।

जयस संगठन के साथ कांग्रेस के गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर तोमर ने कहा कि कांग्रेस के साथ किसी ने गठबंधन नहीं किया। बसपा, सपा और गोंडवाना गणतंंत्र पार्टी तीनों ही कांग्रेस से गठबंधन से इंकार कर चुके थे, ऐसे में जयस के साथ गठबंधन के बाद डूबते को तिनके का सहारा मिल गया है।

Exit mobile version