jabalpur

एसटीएफ ने पकड़ी 15 .70 लाख की स्मैक

जबलपुर टीम की बड़ी कार्यवाही,एक तस्कर बंधा
जबलपुर,मुनप्र। शहर मादक पदार्थों की बड़ी मंडी बनता जा रहा है । यहां बाहर से लाकर ये मादक पदार्थ बेचे जा रहे हैं। एसटीएफ जबलपुर की टीम ने आज फिर एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 157 ग्राम स्मैक बरामद की है जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 15 लाख 70 हजार रुपए होती है। पकड़े गये आरोपी द्वारा जबलपुर के अलावा नरसिंहपुर,गाडरवारा और अन्य जगह भी स्मैक की सप्लाई की जाती थी। उक्त आरोपी को जलपामाता मंदिर राजगढ़ सिटी कोतवाली के पास से मुखबिर की सूचना पर जबलपुर एसटीएफ ने जाल बिछाकर दबोचा। आरोपी का नाम नानूराम पिता मदनलाल तंवर झालवाड़ राजस्थान जिले के अंतर्गत सरडा का निवासी बताया जा रहा है। इस मामले की विवेचना सिटी कोतवाली राजगढ़ में जारी है।

Leave a Reply

Back to top button