Thursday, May 7, 2026
Latest:
jabalpur

एल्गिन में शुरू होगी एनएचडी यूनिट

जबलपुर। रानी दुर्गावती (लेडी एल्गिन) हॉस्पिटल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम ने निरीक्षण किया। हॉस्पिटल के कार्य को देखते हुए शासन ने यहां न्यूबार्न हाई डिपेन्डेन्सी यूनिट (एनएचडीयू) की स्थापना का निर्णय लिया है। निरीक्षण पर आए उप संचालक चाइल्ड हेल्थ डॉ. मनीष सिंह, राज्य सलाहकार शिशु स्वास्थ्य डॉ. मनीष सिंग, डॉ. अमित द्विवेदी व डॉ. सत्य प्रकाश ने चिकित्सालय में निरीक्षण कर एनएचडीयू के लिए स्थल का चयन किया। इस यूनिट में नवजात के साथ मातायें भी रहेंगी जिससे उन्हें बच्चों के रखरखाव का परामर्श मिलेगा साथ ही बच्चों को स्तनपान मिलता रहेगा। कंगारू मदर केयर का लाभ भी उपलब्ध रहेगा। इस यूनिट के साथ माताओं के लिए भोजन कक्ष, वेटिंग रूम भी रहेगा। यह यूनिट गहन शिशु चिकित्सा इकाई से जु?ी रहेगी। हेल्थ अफसरों ने निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ. निशा साहू, डॉ. संजय मिश्रा आरएमओ, निहार दीवान संभागीय सलाहकार, डॉ. मुस्तफा एनसीयू प्रभारी से विचार-विमर्श किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply