jabalpurLatest

एक लाख कर्ज लिया, 5 लाख दे चुके, फिर भी सूदखोर 6 लाख और मांग रहा था FIR दर्ज

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्दार्थ बहुगुणा (भा.पु.से) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को भू-माफिया,सूदखोर एवं चिटपंड कंपनी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अगम जैन (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी मोह. इसरार मंसूरी द्वारा अनुभाग के थाना प्रभारियों को पतासाजी कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

थाना प्रभारी रांझी आर.के. मालवीय ने बताया कि श्रीमती अनीता बर्मन उम्र 45 वर्ष निवासी मस्ताना चैक रांझी ने लिखित शिकायत की कि उसके पति का स्वर्गवास हो गया है वह पेेंशनर है फरवरी 2018 में उसने कुछ घरेलू आवश्यकता के कारण अपने भाई मुुकेश बर्मन के दोस्त रवि चैधरी से एक लाख रूपये उधार मांगा था।

रवि मौहल्ले में ब्याज का काम करता है उस कारण सभी लोग रवि चौधरी

ब्याज से पैसे उधार लेते हैं रवि चौधरी ने उसे एक लाख रूपये 5 प्रतिशत ब्याज पर देने को तैयार हो गया उधारी के बदले उससे उसका स्टेट बैंक का एटीएम एवं एक कोरा चैक हस्ताक्षर कराके तथा उसके बेटे मोहित बर्मन के भी पांच स्टेट बैंक के चैक हस्ताक्षर करवाकर अपने पास रख लिया।

उसके बाद एटीएम से हर महीने उसकी पेंशन 14 हजार रूपये में अपना ब्याज एव मूल का पैसा निकाल लिया करता था तथा उसे 6 हजार रूपयेे हर महिने खर्चा के लिये देता था।

यही नहीं उसके बेटे के एटीएम से भी पूरा पैसा निकाल लेता था।दोनों एटीएम और पास बुक भी रवि चौधरी  अपने पास रखे हुये हैं ।

रवि ने वर्ष 2019 में हमसे पैसे वापस मांगे किन्तु पैसे नही होने केे कारण हमने मना कर दिया। अभी तक 5 लाख 16 हजार रूपये लेने के बाद 6 लाख रूपये और मांग रहा है, नहीं देने पर धमकी देने लगा कि अगर मेरा पैसा नहीं दोगो तो तुमको गुण्डों से पिटवाउंगा, साथ ही चैक बैंक में लगा कर फसाने की धमकी देता है।

शिकायत पर सूदखोर रवि चौधरी के विरूद्ध आज धारा 384 भादवि एवं 4 कर्जा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी रवि चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी मस्ताना चैक रांझी को सरगर्मी से तलाश कर अभिरक्षा मे लेतें हुये पूछताछ की जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम