Site icon Yashbharat.com

एक्शन में आई जबलपुर पुलिस, कप्तान ने दिए कड़े निर्देश, नियम तोड़ने वाले बख्से नहीं जाएंगे

IMG 20200606 WA0047

जबलपुर । शहर में कोरोना महामारी अपने पैर पसार रही है। जिससे सुरक्षित रहने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए है। वहीं नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसमें होटल संचालकों और आयोजकों से भी चर्चा कर नियमों का पालन करने कहा गया है। शहर में इन दिनों होटल, मैरिज गार्डन, हॉल और अन्य आयोजन स्थलों में पार्टी का आयोजन हो रहा है, जिसमें नियमों का पालन किया जा रहा है कि नहीं इसे देखते हुए एसपी ने सभी टीआइ को निगरानी रखने के निर्देश दिए है। इसके अलावा सभी होटल संचालकों और अन्य आयोजकों के साथ बैठक करने निर्देश दिए है।

थाना स्तर पर बैठक कर दिए निर्देश: जिन थाना क्षेत्र में होटल और रेस्टॉरेंट व मैरिज गार्डन है उन सभी से चर्चा करने के लिए थाना प्रभारियों ने बैठक करने के लिए बुलाया और बैठक लेकर सभी को स्पष्ट निर्देश दिए है कि वह यदि कोई आयोजन करते है तो थाने में जानकारी दें। साथ ही नियम के मुताबिक 50 लोगों से अधिक कोई भी आयोजन में नहीं होना चाहिए। यदि नियमों का पालन नहीं करते मिलते है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो भी आयोजन में शामिल होंगे वह शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगाएंगे।

औचक की जाएगी चेकिंग: सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में स्थित होटल और अन्य आयोजन स्थलों में औचक चेकिंग भी करेंगे। जहां आदेश का उल्लंघन होते मिलने पर होटल संचालक और आयोजन में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

सभी टीआइ को निर्देश दिए है कि वह अपने थाना क्षेत्र में स्थित होटल संचालको, मैरिज गार्डन, हॉल में आयोजन करने वालों की बैठक लेकर सख्त निर्देश दें कि वह नियमों का पालन करें। साथ ही इसमें कोई लापरवाही नहीं बरतें, इसके लिए लगातार चेकिंग करते रहे।

Exit mobile version