jabalpurLatest

एक्शन: अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर

आशीष शुक्ला..

फिरौती के लिये 13 वर्षीय बालक आदित्य लाम्बा का अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपी करण जग्गी के मकान का अतिक्रमण किया हुआ हिस्सा तोड़ा गया।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के आदेशानुसार आज दिनांक 18.10.2020 की शाम को फिरौती के लिये 13 वर्षीय बालक आदित्य लाम्बा का अपहरण कर हत्या करने वाले पटेल नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी महाराजपुर थाना अधारताल निवासी करण जग्गी उम्र 24 वर्ष का डबल स्टेारी मकान जो कि लगभग 6 फुट सामने की ओर अतिक्रमण कर बढा कर बनाया गया था को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (उत्तर) अगम जैन के मार्गनिर्देशन में एसडीएम अधारताल ऋषभ जैन एंव नगर पुलिस अधीक्षक अशोक तिवारी तथा नायब तहसीलदार, नगर निगम अतिक्रमण दस्ता एंव एमपीईबी के अधिकारी एंव थाना प्रभारी पनागर, प्रभारी थाना अधारताल तथा पुलिस बल की उपस्थिति में विधिवत् कार्यवाही करते हुये तोड़ा गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम