एक्ट्रेस ने Mahesh Bhatt पर लगाए गंभीर आरोप, बताया बॉलीवुड का सबसे बड़ा डॉन

24 10 2020 luviena bhatt2410 20201024 104813

bollywood, bollywood news फिल्म निर्देशक Mahesh Bhatt के भांजे सुमित सबरवाल की पत्नी और एक्ट्रेस लवीना लोध ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर भट्ट परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैंl उन्होंने कहा कि महेश भट्ट का भांजा और उनका पति सुमित सबरवाल फिल्मी कलाकारों को ड्रग्स और लडकियां सप्लाई करता हैl उन्होंने Mahesh Bhatt को बॉलीवुड का सबसे बड़ा डॉन बताया।

वीडियो में लवीना ने महेश भट्ट पर भी परेशान करने और धमकाने का आरोप लगाया हैl लवीना ने वीडियो की शुरुआत में खुद को महेश भट्ट के भांजे सुमित सबरवाल की पत्नी के तौर पर बताया हैl साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड के कलाकारों को सुमित लड़कियां और ड्रग्स की सप्लाई करता हैं और महेश भट्ट को इन बातों की जानकारी हैl उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सुमित से तलाक के लिए अर्जी दी हैl साथ ही वो कहती है कि महेश भट्ट फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े डॉन है और वह कई लोगों के करियर पर्दे के पीछे रहकर तबाह कर चुके हैंl लवीना का वीडियो आने के बाद महेश भट्ट ने अपने वकील के माध्यम से एक बयान जारी किया हैl