FEATUREDमध्यप्रदेश

एक्टिव जॉब के ऑफिस पंहुची युवती को दिखाई पोर्न- कहा…

भोपाल। नौकरी की तलाश में पहुंची युवती को संस्था के संचालक ने इंटरव्यू के नाम पर अश्लील वेबसाइट खोलकर दिखाना शुरू कर दी। असहज होकर युवती उठकर जाने लगी, तो उसने कहा कि ऐसा कर सकती हो तो कल से ड्यूटी पर आ जाना। शिकायत मिलने पर पुलिस ने संस्था के संचालक को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

एमपी नगर पुलिस के मुताबिक ऐशबाग क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती बीकॉम पास कर चुकी है। उसे रोजगार की तलाश है। इस सिलसिले में पता चलने पर वह मंगलवार को सुबह अपने दोस्त के साथ एमपी नगर जोन-1 स्थित संस्था एक्टिव जॉब के ऑफिस पहुंची। वहां संस्था के डायरेक्टर ने खुद का नाम रुद्रप्रताप सिंह बताया। युवती के दस्तावेज आदि देखने के बाद उसने इंटरव्यू के नाम पर युवती को एक कम्प्यूटर के सामने बिठा दिया। साथ ही कम्प्यूटर पर अश्लील वेबसाइट खोलकर दिखाने लगा। असहज होकर युवती कुर्सी से उठकर खड़ी हो गई और जाने लगी। उसे रोकते हुए संचालक ने बोला कि यदि ऐसा कर सकती हो तो कल से ड्यूटी पर आ जाना।

घटना से युवती बुरी तरह सहम गई थी। उसने अपने दोस्त और परिजनों को संस्था के संचालक की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद बुधवार शाम को एमपी नगर थाने जाकर शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने तत्काल संस्था पर छापा मारकर उसके संचालक को हिरासत में लेकर कम्प्यूटर जब्त कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आते ही संचालक ने बताया कि वह रुद्रप्रताप नहीं है। उसका नाम मनोज चौहान है। साथ ही उसने सबूत के तौर पर विजिटिंग कार्ड भी दिखाए। लेकिन थाने लाने पर युवती ने उसे पहचान लिया। पता चला कि वह नाम बदलकर इस तरह की हरकत को अंजाम देता था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply