katniLatestमध्यप्रदेश

उलाहना देने पर पति-पत्नी से मारपीट, बिलहरी चौकी अंतर्गत मामला

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र की बिलहरी पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम धर्मपुरा में मकान की बाड़ी में घुसे पड़ोसी के मवेशी हकालना और उलाहना देना पति-पत्नी को महंगा पड़ गया। उलाहना देने पर पड़ोसी ने दबंगई दिखाते हुए महिला और उसके पति को डंडे लाठियों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।

IMG 20231125 WA0015

मारपीट में घायल पति-पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम धर्मपुरा निवासी मनोज कुशवाहा के मकान की बाड़ी में पड़ोसी सुरेश विश्वकर्मा के मवेशी घुस गए। जिन्हे मनोज की पत्नी प्रेमकुमारी ने हकाल कर बाहर किया और इस बात की शिकायत सुरेश से करते हुए कहा कि उसके मवेशी आए दिन उसकी बाड़ी में घुसकर नुकसान करते हैं। इतना कहते ही सुरेश आग बबूला हो गया और अपने साथियों के साथ मिलकर पति-पत्नी को लाठी डंडों से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।

मारपीट में घायज पति-पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने पति मनोज कुशवाहा की शिकायत पर सुरेश विश्वकर्मा व लवकुश विश्वकर्मा के विरूद्ध धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम