Thursday, May 28, 2026
Latest:
Latest

उमा भारती ने कहा- अब हमारी लड़ाई राम राज्य के लिए है, पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ेंगे आगे

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब हम राम मंदिर से रामराज्य की ओर बढ़ेंगे। मैं राम मंदिर की ही तरह राम राज्य के लिए भी जीने-मरने के लिए तैयार रहूंगी।

यह बात पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने ‘नईदुनिया’ के साथ विशेष बातचीत में कही।

भारती ने कहा कि हम चुनाव जीते या हारे, लेकिन भगवान राम के चरण कभी नहीं छोड़े क्योंकि भगवान राम हमारे लिए राजनीति का मुद्दा नहीं बल्कि आस्था के केंद्र हैं।

अब हमारी लड़ाई राम-राज्य के लिए है। शायद उसी के लिए भारत की राजनीति में नरेंद्र मोदी का अवतरण हुआ है।

विवादित ढांचा ढहाने में अभियुक्त हूं: उमा भारती

गौरतलब है कि उमा भारती की भूमिका राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण रही है। दिसंबर 1992 में जब विवादित ढांचा ढहाया गया था, वे इसके प्रमुख अभियुक्तों में से एक हैं।

पेश है उनसे बातचीत के महत्वपूर्ण अंश-

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम