डबरा से इमरती देवी चुनाव हार गईं, उप चुनाव में सबसे अधिक सुर्खियों वाली सीट बनी थी

20 10 2020 imarti scindia 20201020 181816

डबरा। वैसे तो मध्य प्रदेश में 28 उप चुनाव हो रहे ठगे लेकिन सबसे ज्यादा किसी सीट ने सुर्खियां बटोरीं तो वह थी डबरा और यहां से भाजपा की प्रत्याशी इमरती देवी। अब खबर इमरती देवी के लिए किसी झटके से कम नहीं है। सूत्रों के मुताबिक इमरती देवी चुनाव हार गईं हैं। उनके खिलाफ अंतिम दौर में कांग्रेस प्रत्याशी ने 5 हजार से अधिक वोट की निर्णायक बढ़त बना ली थी।

उनका मुकाबला कांग्रेस के सुरेश राजे से था जो कतिथ तौर पर इमरती के समधी बताए गए थे।

कमलनाथ के इमरती को दिए गए एक बयान से देश भर में इमरती देवी सुर्खियों में बनीं। शुरुआती रुझान में उन्हें बढ़त भी मिली। लेकिन अंततः वह पिछड़ गईं।