Latestमध्यप्रदेश

उज्जैन स्टेशन से बच्ची को उठा ले गया भिखारी, दुष्कर्म का प्रयास    

उज्जैन। रेलवे स्टेशन से एक अधेड़ 9 साल की बालिका को उठाकर ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान ऑटो व मैजिक चालकों ने उसे देख लिया और जमकर पीटा तथा पुलिस को सूचना दी। इस पर देवासगेट पुलिस मौके पर पहुंची। मामला जीआरपी को सौंपा गया है। जीआरपी ने बालिका व उसकी मां के बयान की वीडियोग्राफी करवाई है। जीआरपी टीआई विपिन बाथम ने बताया कि सीहोर की रहने वाली महिला अपनी 9 साल की पुत्री को लेकर उज्जैन स्टेशन पर भीख मांगने के लिए आई हुई है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे वह स्टेशन पर सो रही थी।

इस दौरान उसकी पुत्री भी समीप ही सो रही थी। इस दौरान स्टेशन पर ही भीख मांगने वाला पप्पू उर्फ पोपट पिता रामचंद्र (50) निवासी एरोड्रम रोड इंदौर उसे अपने साथ ले गया। गदापुलिया के समीप रेलवे की दीवार के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। इस दौरान ऑटो व मैजिक चालकों ने उसे देखा और पकड़ लिया। लोगों ने पप्पू को जमकर पीटा और डायल 100 पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी।

tavite

देवासगेट पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित व पीड़िता को थाने ले गई। हालांकि मामला जीआरपी थाना क्षेत्र का होने के कारण जीआरपी पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने करवाई वीडियोग्राफी मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने पीड़िता व उसकी मां के बयान की वीडियोग्राफी करवाई है। इसके अलावा स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। देर रात तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बयान दर्ज होने के बाद ही आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। थाने की सीमा को लेकर विवाद घटनास्थल को लेकर जीआरपी व देवासगेट पुलिस काफी देर तक उलझी रही। रेलवे की दीवार के पास आरोपित बच्ची के साथ हरकत कर रहा था। मगर जीआरपी पुलिस उसे देवासगेट थाने का बता रही थी। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों के दखल के बाद जीआरपी को मामला सौंपा गया है।

रेलवे पटरियों पर अधेड़ एक बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। कुछ लोगों ने उसे देखकर पुलिस को सूचना दी थी। मामला जीआरपी थाना क्षेत्र का होने के कारण उन्हें सौंपा गया है। -नीरज पांडेय, एएसपी

Leave a Reply

Back to top button