अंतराष्ट्रीय

ईरान के पश्चिमी करमनशाह में महसूस किए गए भूकंप के झटके

तेहरान: ईरान के पश्चिमी करमनशाह प्रांत में शनिवार को 5.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। अद्र्ध-सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि तेहरान से पश्चिम में लगभग 520 किलोमीटर दूर सारपोल-ए-जाहाब के कुर्दिश क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

जानकारी के मुताबिक भूकंप का केन्द्र जमीन से आठ किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व नवम्बर में पश्चिमी ईरान में 7.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिसमें 600 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और नौ हजार से अधिक लोग घायल हुए थे।

Leave a Reply

Back to top button