धर्म

इस बार जुलाई में लगभग हर दिन मनाया जाएगा त्योहार, जानिए किस दिन रहें उपवास

धर्म डैस्‍क। इस वर्ष जुलाई माह में लगभग हर दिन नवीन त्योहार आएगा। इस माह में ही 25 त्योहार पड़ेंगे। जुलाई माह की शुरूआत गणेश चतुर्थी से होगी और अंत सावन के महीने में पहले सोमवार से होगा। ज्योतिषाचार्य पं. सतीश सोनी के अनुसार हर माह दो चतुर्थी आती हैं।

एक अमावस्या के बाद शुक्लपक्ष में आने वाली चतुर्थी, जिसे विनायक चतुर्थी कहते हैं वहीं दूसरी संकष्टी चतुर्थी, जो पूर्णिमा के बाद कृष्णपक्ष में आती है। जुलाई माह में गुप्त नवरात्रि की भी शुरूआत हो रही है। साथ ही जगन्नाथ यात्रा और श्रीराम बलराम रथोत्सव भी प्रांरभ हो जाएगा। 20 जुलाई को दुर्गाष्टमी और 23 को देवश्यानी एकादशी होगी। इसके बाद गौरीव्रत प्रांरभ हो जाएगा। वहीं 27 जुलाई को चंद्रग्रहण लगेग सावन माह की शुरूआत भी 28 जुलाई को होगी । सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को पड़ेगा।

जुलाई माह में यह रहेंगे त्योहार –

1 जुलाई : संकष्टी चतुर्थी

6 जुलाई : इंद्राणीपूजा

9 जुलाई : योगनी एकादशी

10 जुलाई : प्रदोषव्रत, रोहणी व्रत

11 जुलाई : मासिक शिवरात्रि

12 जुलाई : श्राद्ध अमावस्या

13 जुलाई : गुप्त नवरात्रि प्रांरभ

14 जुलाई : जगन्नाथ रथयात्रा

16जुलाई : विनायक चतुर्थी

17 जुलाई : स्कंदपंचमी

18 जुलाई : स्कंद पष्ठी

19 जुलाई : अष्टाहिका विधान प्रांरभ

20 जुलाई : परशुराम अष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी

21 जुलाई : भडली नवमी, गुप्त नवरात्रि समाप्त

22 जुलाई : आया दशमी गिरजा पूजन

23 जुलाई : देवश्यानी एकादशी, गौरी व्रत प्रांरभ

24 जुलाई : चातुर्मास प्रांरभ

25 जुलाई : प्रदोष व्रत

26- जुलाई : श्विशयन चतुदर्शी

27 जुलाई : चंद्रग्रहण

28 जुलाई : सावन प्रांरभ

29 जुलाई : अशुन्यकरण व्रत

30 जुलाई : सावन सोमवार व्रत

31 जुलाई : मंगला गौरी व्रत

Leave a Reply

Back to top button