Site icon Yashbharat.com

इसरो के वैज्ञानिक अब भी कंट्रोल रूम में लेंडर विक्रम की तलाश, सभी के फोन स्विचऑफ

06 09 2019 isro 19553482 14246643 m

नई दिल्ली। चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर की तलाश अब भी हो रही है। भले ही पूरी दुनिया को लग रहा है कि सब-कुछ खत्म हो चुका है। इसके बाद भी इसरो के वैज्ञानिक विक्रम लैंडर की तलाश में जुटे हुए हैं। रायपुर के वैज्ञानिक आर. आदित्य वैज्ञानिकों के साथ पहली पंक्ति में बैठे थे और चंद्रयान 2 को नियंत्रित करने वाली टीम में शामिल थे। आदित्य ने शुक्रवार शाम को कहा था कि अगले चौबीस घंटे परिवार से संपर्क नहीं हो सकेगा।

इसके बाद शनिवार को आदित्य के पिता आर. मुरली ने बताया कि इसरो ने सभी वैज्ञानिकों को कंट्रोल रुम में रहने को कहा है। सभी के फोन स्वीच ऑफ हैं और विक्रम लैंडर से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही लैंडर से संपर्क टूटने का कारण भी जानने के लिए आंकड़ों का परीक्षण किया जा रहा है।

आदित्य ने शुक्रवार को कुछ मिनट की बातचीत में कहा था ‘पापा सब- कुछ ठीक है, बस वो 15 मिनट निकल जाएं। आप सब प्रार्थना करें।” शुक्रवार की रातभर सबको इंतजार था कि अब नहीं तो अगले पल सूचना आ जाए कि संपर्क हो गया। रातभर जागने वाले परिवार में आदित्य का परिवार भी था। पिता आर. मुरली व मां आर. रामलक्ष्मी भी नहीं सोईं।

Exit mobile version