इलाहाबाद पैसेंजर का इंजन पटरी से उतरा, पांच घंटे डुंडी स्टेशन में खड़ी रही ट्रेन

train

जबलपुर नगर संवाददाता। पहले से ही ढाई घंटे की देरी से चल रही इटारसी-इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों की मुश्किलें उस समय और अधिक बढ़ गई जब जबलपुर-कटनी रेलखंड के डूंडी स्टेशन पर प्लेटफार्म में लगते समय ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया। जिसके बाद यह ट्रेन लगभग पांच घंटे डुंडी स्टेशन पर ही खड़ी रही और पांच घंटे बाद दूसरा इंजन लगाकर इस ट्रेन को कटनी के लिए रवाना किया गया। जिसके कारण यह ट्रेन लगभग साढ़े आठ घंटे की देरी से सुबह 5 बजकर 02 मिनट पर कटनी पहुंची और कुछ देर रूकने के बाद आगें के लिए रवाना हुई।

इस संबंध में रेलसूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 51189 इटारसी-इलाहाबाद पैसेंजर कल शनिवार को अपने निर्धारित समय से लगभग ढाई घंटे की देरी से चल रही थी। बताया जाता है कि विलंब से चल रही यह ट्रेन रात के समय जब डूंडी स्टेशन के प्लेटफार्म पर लग रही थी। उसीदौरान उसके इंजन का एक पहिया पटरी से उतर गया। इंजन के पटरी से उतरते ही रेलवे में हड़कंप मच गया और आला रेल अधिकारियों सहित राहत व बचाव कार्य दल के साथ रेल अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। जहां मशक्कत के बाद पटरी से उतरे इंजन को पटरी पर लाया गया और फिर ट्रेन में दूसरे इंजन को लगाकर उसे कटनी के लिए रवाना किया गया। इस वजह से यह ट्रेन पांच घंटे तक डूंडी स्टेशन में खड़ी रही और ट्रेन में सवार यात्री भीषण गर्मी व उमस के बीच परेशान होते रहे। वहीं रात नौ बजे के लगभग कटनी पहुंचने वाली यह ट्रेन लगभग साढ़े आठ घंटे की देरी से सुबह 5 बजे के लगभग कटनी पहुंची।

इसे भी पढ़ें-  रीवा पुलिस की अफीम तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: बोलेरो नियो में अफीम की तस्करी करते 5 आरोपी गिरफ्तार; लटियार मोड़ पर घेराबंदी कर 45 ग्राम अफीम जब्त

सायरन बजाये गए
बताया जाता है कि देर रात 12 बजे के लगभग जबलपुर में दुर्घटना राहत गाड़ी को डुंडी स्टेशन पहुंचने का ऑर्डर हुआ, जिस पर लगातार तीन खतरे के सायरन बजाये गये. जिसके बाद रात लगभग 1 बजे दुर्घटना राहत गाड़ी डुंडी स्टेशन पहुंची और उसने बचाव कार्य शुरू किया. लगभग 4 घंटे चले कार्य के बाद आज सुबह 5 बजे इंजिन को पटरी पर चढ़ाया गया।