Site icon Yashbharat.com

इराक के बगदाद में अमेरिका दूतावास के पास रॉकेट से हमला

the best tech school on earth is israeli army unit 8200

बगदाद। इराक के बगदाद में अब से कुछ देर पहले एक बार फिर अमेरिका दूतावास को निशाना बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बगदाद में अमेरिका दूतावास के पास पांच राकेट एक के बाद एक दागे गए । अभी यह पता नहीं लग सका है कि इससे दूतावास को कितना नुकसान हुआ है। अमेरिका और ईरान की लड़ाई के बीच एक बार फिर इस वाकये से शांति को खतरा उठा है।

किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस महीने अमेरिकी दूतावास के पास यह चौथा हमला है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दो सुरक्षाकर्मियों ने इसकी जानकारी दी।

एक सुरक्षाकर्मी ने कहा कि दूतावासके पास तीन कत्यूषा रॉकेट दागे गए। जबकि एक अन्य सुरक्षाकर्मी ने पांच रॉकेट दागे जाने का दावा किया।

बता दें कि ईरानी कमांडर मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्‍या के बाद से ईरान की ओर से अमेरिका के खिलाफ हमलावर रुख अख्‍तियार किया गया है. ईरान यूएस से बदला लेने के फिराक में है. इसी महीने अमेरिकी दूतावास पर 4 जनवरी को हमला किया गया था. इसके बाद 6 जनवरी को भी अमेरिकी ठिकानों पर रॉकेट दागे गए थे. 8 जनवरी को अल असद और इरबिल के दो सैन्य ठिकानों पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई थीं. 13 जनवरी को एयरबेस पर हमला किया गया. 15 जनवरी को भी इराकी एयरबेस पर रॉकेट से हमला बोला गया था.

Exit mobile version