Sunday, May 10, 2026
Latest:
Sportsक्रिकेटखेल

इरफान पठान सहित कई क्रिकेटरों ने छोड़ा कश्मीर, ट्रायल्स भी टले

वेब डेस्क। जम्मू कश्मीर राज्य क्रिकेट टीमों के मेंटर पूर्व भारतीय आलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) और आयु वर्गों में चयन के दावेदार अपने घरों को लौट गए हैं, क्योंकि कश्मीर घाटी की मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए श्रीनगर में चल रहे अंडर-16 और अंडर-19 ट्रायल्स स्थगित कर दिए गए हैं। राज्य प्रशासन ने सभी पर्यटकों और अमरनाथ यात्रियों को संभावित आतंकी हमले के मद्देनजर घाटी छोड़ने का निर्देश जारी किया है।

इरफान पठान अंडर-16 (विजय मर्चेंट ट्रॉफी) और अंडर-19 (कूच बेहार ट्रॉफी) के ट्रायल्स को देखने और संभावित खिलाड़ियों की सूची तैयार करने के लिए श्रीनगर में थे। पठान ने रविवार को पीटीआई से कहा, ”हमने फिलहाल जूनियर टीम ट्रायल्स का दूसरा चरण स्थगित कर दिया है। हमारा पहला चरण जून और जुलाई में चला था। यह दूसरा चरण था। सरकार की तरफ से परामर्श जारी हुआ है और इसलिए जम्मू कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) सीईओ बुखारी और प्रशासक न्यायमूर्ति प्रसाद से मैंने मुलाकात की। इसके बाद लड़कों को वापस घर भेजने का फैसला किया गया।”

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply