Site icon Yashbharat.com

इग्नू ने आवेदन जमा करने की तिथि फिर आगे बढ़ाई, ये है अंतिम तारीख

27 05 2020

IGNOU June TEE 2020: देश में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है और अब तक संक्रमितों की संख्या डेढ़ लाख को पार कर गई है। संक्रमण के चलते ही अभी भी जनजीवन सामान्य नहीं हो पा रहा है। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जून में होने वाले टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) के लिए आवेदन जमा करने की तारीख फिर आगे बढ़ा दी है। बता दें कि पूर्व में अंतिम तिथि 31 मई 2020 थी, लेकिन अब अभ्यर्थी 15 जून 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा जुलाई में होने की संभावना है।

बता दें कि कोरोना वायरस का खतरा अभी भी देश के कई राज्यों में देखा जा रहा है। इसके चलते इग्नू ने आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाया गया है। परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए ये फैसला किया गया है। बहरहाल इग्नू टर्म एंड परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए अभ्यर्थी इग्नू की ऑफिशयल वेबसाइट www.ignou.ac.in को लगातार देख सकते है। इग्नू इससे पहले भी दो बार जून टर्म एंड एग्जाम (TEE) के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा चुका है।
Exit mobile version