इंदौर से जेट एयरवेज की 6 नई फ्लाइट, इलाहाबाद से आई फ्लाइट को वॉटर सैल्यूट
इंदौर। इंदौर एयरपोर्ट के लिए शनिवार का दिन बड़ा अहम दिन रहा। इस दिन जेट की 6 नई उड़ानें शुरू हुईं। इसी के साथ इलाहाबाद और लखनऊ शहर इंदौर से जुड़ गए। इसके साथ ही इंदौर से उड़ानों की संख्या 70 से ज्यादा हो गई है। इलाहाबाद फ्लाइट दोपहर में जब इंदौर पहुंची तो परंपरा के मुताबिक उसे वॉटर सैल्यूट दिया गया।
गौरतलब है कि 25 मार्च से नया समर शेड्यूल लागू हुआ। अब उसी के अनुसार एयरलाइंस नई उड़ानें शुरू कर रही हैं। जेट ने के शनिवार से को इलाहाबाद आने-जाने के लिए फ्लाइट शुरू की। जबकि लखनऊ से अभी केवल फ्लाइट आएगी। 2 जुलाई से यहां से लखनऊ के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होगी। कंपनी ने पिछले दिनों से इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी थी।
दिया गया वॉटर सैल्यूट
आज इलाहाबाद जेट की फ्लाइट इंदौर पहुंची। परंपरा के मुताबिक इलाहाबाद-इंदौर फ्लाइट को वॉटर सैल्यूट दिया गया। हर नई फ्लाइट को इसी तरह वॉटर सैल्यूट देने की परंपरा है। इस दौरान एयरपोर्ट पर बड़ा ही मनमोहक नजारा दिखाई दिया। इसके अलावा अब इंडिगो भी 15 जुलाई से 6 फ्लाइट शुरू करने जा रहा है।
आपको बता दें कि एयरलाइंस कंपनियों ने इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन और डीजीसीए से अनुमति मांगी थी, जिसके अनुसार उड़ानों की संख्या 56 से बढ़कर 116 होनी थी। हालांकि जब डीजीसीए ने फाइनल शेडयूल जारी किया था, तब इनकी संख्या 89 पर आ गई थी।
शनिवार से फ्लाइट
शहर दिन समय
इंदौर से नागपुर सोम, बुध, शनि सुबह 7.45 बजे इंदौर से प्रस्थान
इलाहाबाद से इंदौर सोम, बुध, शनि दोपहर 2.30 बजे इंदौर आगमन
इंदौर से इलाहबाद सोम, बुध, शनि शाम 5.10 बजे इंदौर से प्रस्थान
नागपुर से इंदौर सोम, बुध, शनि रात 9.50 बजे इंदौर आगमन
इंदौर से दिल्ली सोम, बुध, शनि रात 10.15 बजे इंदौर से प्रस्थान
लखनऊ से इंदौर मंगल, गुरु, रवि रात 11 बजे इंदौर आगमन
इंदौर से लखनऊ सोम, बुध, शनि मध्यरात्रि 00.20 इंदौर से प्रस्थान
(इंदौर से दिल्ली की फ्लाइट 30 जून को बंद रहेगी। फिर 2 जुलाई से शुरू होकर लखनऊ जाएगी। जानकारी जेट एयरवेज के अधिकारियों के मुताबिक)


