इंदौर। इंदौर लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को एक भ्रष्ट सरपंच को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त टीम ने सांवेर तहसील के बरलई गांव में ये कार्रवाई की।
टीम ने गांव के सरपंच विनोद चौहान को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक गांव के ही रहने वाले फरियादी राजेश जाधव ने सरपंच को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। दरअसल सरपंच ने राजेश जाधव से अतिक्रमण में मकान के चढ़ाव और गैलरी न तोड़ने के एवज 20 हज़ार रुपये की रिश्वत मांगी थी। राजेश ने 2 किश्तों में पैसा देने की बात कही। इसके बाद राजेश जाधव ने लोकायुक्त में शिकायत की। शिकायत की पुष्टि करने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप तैयार किया।
राजेश ने रिश्वत की पहली किश्त के रुप में 10 हजार रुपए देने के लिए सरपंच विनोद चौहान को बुलाया। सरपंंच जब रुपये ले रहा था तभी लोकायुक्त टीम ने उसे रंग हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त टीम में डीएसपी बघेल के नेतृत्व में निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक सुनील उइके, आरक्षक विजय, रामेश्वर, आशीष, नरेंद्र शामिल थे। लोकायुक्त ने रिश्वतखोर सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 (13), 1द्धकए13;2द्धके तहत कार्यवाही जारी है।















Leave a Reply