Site icon Yashbharat.com

इंदौर में 250 से ज्यादा मकानों पर चला निगम का बुल्डोजर

indore action 1

इंदौर। इंदौर नगर निगम ने सरवटे-गंगवाल बस स्टेंड के बीच रोड बनाने के लिए मच्‍छी बाजार में सोमवार सुबह कार्रवाई शुरू कर दी। निगम की अलग-अलग टीमें पूरे इलाके में फैल गई और 250 से ज्यादा बाधक निर्माण हटाने का काम शुरू कर दिया। इस दौरान इलाके में पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौजूद रही। ड्रोन कैमरे के जरिए निगरानी भी की जा रही है।

मास्टर प्लान के तहत गंगवाल बस स्टैंड से सरवटे बस स्टैंड तक की साढ़े पांच किमी लंबी वर्तमान सड़क को 80 फीट (24 मीटर) चौड़ा किया जाना है। इस चौड़ीकरण की जद में 600 से ज्यादा परिवार आ रहे हैं। इनमें से कुछ रहवासियों के पूरे मकान जमींदोज हो रहे हैं तो कुछ के मकान का कुछ हिस्सा। मच्छी बाजार से होकर सिलावटपुरा तक के 600 मीटर के हिस्से में रहने वाले 300 से ज्यादा रहवासियों ने निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं।

21 दिसंबर 2017 को इन याचिकाओं को हाई कोर्ट की डिविजनल बेंच ने खारिज कर दिया था। हाई कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ रहवासी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। सु्प्रीम कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए माना कि हाई कोर्ट का फैसला सही है।

Exit mobile version