Sunday, May 10, 2026
Latest:
CoronaLatestमध्यप्रदेश

इंदौर में जून तक बढ़ाया जा सकता है लॉक डाउन

इंदौर। शहर में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए प्रशासन ने तय किया है कि 31 मई के बाद भी लॉकडाउन नहीं खुल पाएगा। इसे 20-25 जून तक बढ़ाया जा सकता है। मॉल, सिनेमा हॉल, स्कूल, मंडियां, जिम, क्लब जैसे सार्वजनिक स्थान तो जुलाई अंत या अगस्त तक ही खोले जा सकेंगे।

लॉकडाउन को लेकर कलेक्टर मनीष सिंह ने पत्रकारों से अलग-अलग चर्चाओं में इस बात के संकेत दिए हैं। कलेक्टर के मुताबिक, लोगों में अब भी जागरूकता नहीं है। वे न तो फि‍जिकल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं, न ही मास्क का उपयोग कर रहे हैं।

उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि लोगों की लापरवाही देखकर यही लग रहा है कि लॉकडाउन खोलने पर संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ेगी। जो लोग लापरवाही कर रहे हैं वे संक्रमण के कैरियर बनकर अपने परिवार वालों को भी मुसीबत में डाल सकते हैं। ऐसे लोगों पर स्पॉट फाइन भी करेंगे। जो लोग झुंड बनाकर कहीं मिलते हैं तो उन पर एफआइआर भी दर्ज की जाएगी। इसके लिए दो-तीन दिन में आदेश भी जारी किए जाएंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम