अजब गजब

आयरा सोमांत्री भीम की तरह खाना खाता है, वजन हाथी के बच्चे के बराबर

जकार्ता। इंडोनेशिया में रहने वाले इस 10 साल के बच्चे आयरा सोमांत्री को यदि छोटा भीम कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। उसके पिता अदे सोमांत्री ने बताया कि वह एक दिन में करीब 5 किलो चावल अकेला ही खा जाता है।

इस बच्चे का वजन एक हाथी के बच्चे के बराबर हो गया है। आयरा जब एक जगह बैठ जाता है तो उसे उठने में काफी परेशानी होती है। अपना कोई काम खुद कर पाता है। हर काम के लिए इसे एक आदमी की जरूरत होती है।

इसी वजह से वह स्कूल भी नहीं जा पाता है। उसके साइज के कपड़े भी नहीं मिलते हैं, इसलिए वह शरीर पर एक कपड़ा बांधकर बैठा रहता है। आयरा के पिता ने बताया कि ये एक दिन में 5 से ज्यादा आदमियों का खाना अकेला ही खा जाता है।

ये बच्चा दिन में कई बार खाना खाता है और कई बार रात में भी खाने की जिद करता है। खेती-किसानी करने वाले अदे ने बताया कि जब इसे भूख लगता है तो ये जोर-जोर से चिल्लाने लगता है जिस वजह से मजबूरी में इसे कुछ न कुछ खाने को देना ही पड़ता है।

yashbharat

अदे ने कहा कि उनकी इतनी कमाई नहीं है कि वह बच्चे का पेट भर सकें। डॉक्टरों के कहने पर उसके माता-पिता ने उसे डाइटिंग करवाना शुरू किया। इससे उसका वजन 16 किलो कम होकर 191 किलो रह गया है।

yashbharat

अब डॉक्टरों ने कहा कि उसकी सर्जरी ही करनी होगी। उसकी इसके आदत के कारण ही इसका परिवार कर्ज में डूब चुका है। उसके पिता की आमदनी इतनी कम है कि वो इस बच्चे की भूख मिटाने के लिए कर्ज लेने को मजबूर हो गए हैं।

Leave a Reply

Back to top button