Site icon Yashbharat.com

आपस मे भिड़े CRPF जवान फायरिंग में 4 की मौत

tral 759

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज शाम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने किसी बात को लेकर साथी जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें चार जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।  डीआईजी पी सुंदरराज ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना बीजापुर जिले के बासागुड़ा कैंप में घटित हुई है।

सीआरपीएफ 168वीं बटालियन के आरक्षक संतराम ने अपने साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एसआई वीके शर्मा, एसआई मेघ सिंह, एएसआई राजवीर एवं आरक्षक जीएस राव की मौके पर सांसें थम गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान को बीजापुर में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बात की सूक्ष्मता एवं तत्परता से पड़ताल की जा रही है कि उसने यह हत्याएं क्यों की। हत्या के आरोपी आरक्षक संतकुमार को हिरासत में ले लिया गया है।

Exit mobile version