आनंदी बेन पटेल बनीं मध्‍य प्रदेश की राज्‍यपाल

images 16 1

नई दिल्ली। गुजरात की पूर्व सीएम आनंदी बेन पटेल को मध्‍य प्रदेश का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है. आनंदी पटेल को ओम प्रकाश कोहली की जगह पर मध्‍य प्रदेश का राज्‍यपाल बनाया गया है.

जानकारी के अनुसार हाल में हुए गुजरात के विधानसभा चुनाव के दौरान जब आनंदी बेन पटेल ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था तभी से उन्‍हें कोई और पद दिए जाने की सुगबुगाहट थी. इसी फैसले के तहत अब आनंदी बेन पटेल को मध्‍य प्रदेश का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है.

इसे भी पढ़ें-  सऊदी अरब में 2 बांग्लादेशियों को फांसी पर भड़के तारिक रहमान: बांग्लादेश मिशन के 100 अधिकारियों पर गाज गिरना तय, दूतावास की लापरवाही आई सामने