आत्मघाती हमलावर ने पढ़ाई कर रहे शिया छात्रों को बनाया निशाना, 48 की मौत

mcms 10

काबुलः आत्मघाती हमलावर ने शिया छात्रों को बनाया निशाना , 48 की मौत में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई और 67 लोग घायल हो गए। इस हमले के लिए इस्लामिक स्टेट समूह को जिम्मेदार बताया जा रहा है। अफगानिस्तान के शिया समुदाय पर हाल में किया गया यह सबसे भीषण हमला है। बता दें कि अफगानिस्तान में इस हफ्ते तालिबान ने भी सैकड़ों पुलिसवालों और आम लोगों की जान ली है।
10 34 118917840add ll


बच्चे कर रहे थे पढ़ाई
हमलावर ने काबुल के दश्त-ए-बारचा इलाके में एक निजी इमारत के अंदर खुद को उड़ा लिया, जहां शिया समुदाय के बच्चे पढ़ रहे थे। ये सभी बच्चे यूनिवर्सिटी एग्जाम की तैयारी कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाजिद मजरोह ने कहा कि अभी तक घायलों की सही संख्या का पता नहीं लग पाया है और मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है। मरने वालों में कुछ शिक्षक भी शामिल हैं।

10 35 464901840dsf ll
अधिकारियों ने बताया कि सिर्फ एक हमलावर के होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, किसी भी समूह ने इस हमले की अभी तक जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन स्थानीय शिया समुदाय के लोगों का कहना है कि इससे पहले ऐसे हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ले चुका है। आईएस शिया मस्जिद, स्कूल और कल्चरल सेंटर्स पर हमले कर चुका है। दूसरी तरफ तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्ला मुजाहिद ने इस हमले में अपनी भूमिका से इनकार किया है।
PunjabKesari

इसे भी पढ़ें-  सतना में छठ पूजा के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तालाब परिसर में जमकर चले लात-घूंसे; वीडियो वायरल

Leave a Reply