Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latest

आठ हाथियों का दल सीधी के कुसमी जंगलो में घुस कर मचाई तोड़-फोड़

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हाथियों का तांडव हो रहा है. दरअसल, छत्तीसगढ़ से करीब आठ हाथियों का दल सीधी के कुसमी जंगलो में घुस गया है और झुंड ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया है. वन अमला रविवार शाम से ही हाथियों को खदेड़ने में जुटा हुआ है.

मामला सीधी जिले स्थित कुसमी जंगल के कुंदौर गांव का है, जहां हाथियों का तांडव जारी है. कुंदौर संजय गांधी नेशनल पार्क और जनकपुर कोरिया क्षेत्र की सीमा पर स्थित है. बताया जा रहा है कि हाथियों के झुंड ने कई घरों में तोड़-फोड़ मचाई है, जिससे लोग दहशत में हैं. घटना की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंच तो गया लेकिन हाथियों को खदेड़ने में अभी सफलता हासिल नहीं हुई है.

हाथियों का दल अभी भी कुंदौर में है. रविवार रात को भी हाथियों का दल गांव में तोड़फोड़ कर रहा था. ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने रात भर जागकर खुद हाथियों से बचाव किया है. उनका कहना है कि रात 12 तक उन्होंने हाथियों के दल को देखा है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply