Site icon Yashbharat.com

आज की सबसे अच्छी खबर:हौसले ने मात दी मौत को गुफा में फंसे सभी बच्चे बचाये गए

16 57 070049481thai cave 22 ll

बैंकॉक। थाईलैंड में गुफा में फंसी फुटबॉल टीम और उनके कोच को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया है।मौसम खुलने के बाद मंगलवार को राहत और बचाव दल ने सभी बचे हुए सदस्यों को बाहर निकाल लिया है। सुबह से ही बचावदल इस काम में लगा हुआ था और अंत में जाकर उन्‍हें सफलता हासिल हुई।

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार राहत और बचाव दल ने अब तक सभी बच्चों को बचा लिया है। इससे पहले सोमवार को टीम ने 4 बच्चों को निकाला था। जानकारी के अनुसार पिछले 18 दिनों से गुफा में फंसे बच्चों की हालत खराब हो चुकी थी। वो गुफा में कीचड़ के बीच फंसे थे। इससे बचने के लिए उन्हें मास्क दिए गए थे वहीं ठंड से बचने के लिए विशेष सूट दिए गए थे।

राहत और बचाव कार्यों पर खुद प्रधानमंत्री प्रयुथ चान ओचा भी नजर बनाए हुए थे। गुफा से निकाले जा रहे बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

Exit mobile version