Site icon Yashbharat.com

छतरपुर के श्यामरा में भीषण आग आधा दर्जन किसानों की फसल और घर जले

fire shyamra 11 04 2018

NDIA;hvwh/cbeXt> ht; bü ytd mu s˜;u Dh>

बमीठा(छतरपुर)। तहसील क्षेत्र राजनगर के अंतर्गत ग्राम श्यामरा में मंगलवार-बुधवार की रात एक खलिहान में लगी आग से पांच किसानों को घर और फसल जल गई।

घटना में फसलों के साथ-साथ किसानों के कच्चे मकान, ट्रैक्टर, थ्रेसर सहित गृहस्थी का सामान राख हो गया। देर से ही सही लेकिन दमकल के आ जाने से पूरा गांव जलने से बच गया। ग्रामीणों के अनुसार उनका करीब 30 लाख रुपए का नुकसान हो गया।

भीषण आग से यह किसान हुए बर्बाद

ग्राम श्यामरा में आग लगने की घटना से लखन पुत्र सिद्दू यादव, भूपत पुत्र हल्काई, राकेश पुत्र सिद्दू, बब्बू पुत्र बंदी, जगन्नाथ पुत्र बंदी, सिद्दू पुत्र बंदी, अरविंद पुत्र भूपत, राजू पुत्र जगन्नाथ, राममिलन पुत्र जगन्न्ाथ निवासी ग्राम श्यामरा नुकसान हुआ है।

Exit mobile version