Friday, May 22, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश में इस किसान की फसल को बुरी नजर से बचा रही सन्नी लियोनी

नैल्लोर। किसान अपनी मेहनत से उगाई फसल को बचाने और उससे पैसा कमाने के लिए हर संभव कोशिश करता है। वो अपनी फसल को सलामत रखने के लिए नए-नए जुगाड़ लगाता रहता है। ऐसा ही जुगाड़ आंध्र प्रदेश के नैल्लोर के एक किसान ने लगाया है। इस किसान ने अपने खेत के बाहर सन्नी लियोनी का बिकनी में पोस्टर टांग दिए है।

खबरों के अनुसार यह किसान 45 वर्षीय ए चेंचू रेड्डी हैं जिनकी 10 एकड़ जमीन पर इस बार की फसल बहुत अच्छी हुई है। रेड्डी को डर है कि उनकी इस फसल को आम लोगों की नजर लग सकती है और इसके लिए उन्होंने एक अजीब तरीका अपनाया है। उन्होंने खेत के बाहर बिकनी में पहनी सन्नी लियोनी के पोस्टर टांग दिए हैं।

रेड्डी का मानना है कि इन पोस्टर्स को देखने के चक्कर में लोगों की नजर उनकी फसल पर नहीं पड़ेगी और इस तरह वो बुरी नजर से बच जाएगी। वैसे उनकी यह जुगाड़ काम करती दिख रही है और यहां से गुजरने वाले लोग सन्नी लियोनी के पोस्टर देखने में व्यस्त रहते हैं। रेड्डी ने इस पोस्टर पर तमिल में कुछ लिखा है जिसका मतलब है मुझसे जलन महसूस मत करना।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply