राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश-तालाब में डूबने से चार इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

अमरावती।  आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के एक तालाब में चार इंजीनियरिंग छात्रों की मौत डूबने से हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। मृतक छात्रों में तीन इलुरू स्थित रामचंद्र इंजीनियरिंग कॉलेज के तीसरे वर्ष और एक पहले साल का छात्र था। ये सभी शनिवार शाम अमरूद के बागान में गए थे।

yashbharat

पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि ये सभी इसके बाद वतलुरु गांव के एक तालाब में नहाने चले गए,जहां डूबने से इनकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि रविवार को सुबह तालाब से छात्रों के शव निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply