katni

अश्लील वीडियो व फोटो से महिलाओं को ब्लैकमेल करने की शिकायत

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर के एक युवक द्वारा कई महिलाओं को जाल फंसाकर अश्लील वीडियो और पिक्चर मोबाइल में भेजकर रूपए एंठने का मामला प्रकाश में आया है। इस बात की गोपनीय शिकायत कुछ महिलाओं के द्धारा पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह से की गई। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने माधवनगर थाना प्रभारी मंजीत सिंह को मामले की जांच के निर्देश दिए।

जिसके बाद पुलिस मामले की जांच करने पहुंची तो आरोपी युवक का भाई 63 लीटर अवैध शराब के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। परिणाम स्वरूप पुलिस आरोपी युवक व उसके भाई को शराब के अलावा मोबाइल व लैपटॉप सहित थाने ले आई। मामले में जहां एक ओर आरोपी के भाई के विरूद्ध आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। वहीं महिलाओं का ब्लेकमेल करने के मामले में पुलिस आरोपी युवक के मोबाइल व लैपटॉप की जांच कर रही है। अब तक की जांच में मोबाइल व लैपटॉप में कई महिलाओं के आपत्तिजनक छायाचित्र व वीडियो मिले हैं।

इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर निवासी आशीष कोटवानी नामक युवक पूर्व में महिला के साथ प्रेम प्रसंग व रूपए एंठने को लेकर भी चर्चित हो चुका है। आशीष कोटवानी के द्वारा एक बार फिर कई महिलाओं से मोबाइल में संपर्क कर ब्लैकमेल कर रूपए ऐंठने तथा अश्लील वीडियो सार्वजनिक किए जाने की धौंस दिखाने के बाद कुछ लोगों ने पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह से कार्रवाई का आग्रह किया गया था। एसपी श्री सिंह के निर्देश पर माधवनगर पुलिस आशीष कोटवानी को लेने उसके घर पहुंची तो वहां उसका भाई निखिल कोटवानी 63 लीटर अवैध शराब के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसके बाद पुलिस आरोपी आशीष कोटवानी व उसके भाई निखिल कोटवानी को लेकर थाने आ गई और निखिल के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के साथ ही आशीष कोटवानी से थाने में पूछताछ की।

इस दौरान आशीष के अनेक महिलाओं के साथ फोन में संपर्क रखने और मोबाइल में फोटो लोड करने की बात सामने आई। पुलिस के द्वारा कई घंटे आशीष से पूछताछ की गई हालांकि शिकायतकर्ता के सामने आकर रिर्पोट न करने के कारण आशीष को पूछताछ के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आशीष की करतूत और मोबाइल से उसके कई महिलाओं के संपर्क से संपर्क में होने की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी तक मामले में अधिकृत तौर पर शिकायतकर्ता के सामने न आ पाने के कारण पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

शिकायतकर्ता के सामने आने पर दर्ज होगा मामला-टीआई
इस संबंध में माधवनगर माधवनगर थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि महिलाओं के एक ग्रुप में अश्लील मैसेज भेजे जाने और फोन करने के संबंध में लोगों के द्वारा जानकारी देते हुए संबंधित युवक आशीष कोटवानी के ऊपर शंका जताने पर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जिसके मोबाइल में अनेक महिलाओं की फोटो मिली हैं साथ ही लगातार महिलाओं के संपर्क में रहने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता के सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा आशीष कोटवानी की करतूतों पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button