कटनी। कटनी में आज प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का अल्प प्रवास हुआ। इस दौरान गृह मंत्री का भाजपा जनोँ ने स्वागत किया। उद्योगपति प्रदीप मित्तल के यहां गृह मंत्री श्री मिश्रा शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे जिनके पुत्र का कुछ दिन पहले हादसे में निधन हो गया था।
कटनी पहुंचे गृह मंत्री ने विधायक संजय पाठक के निवास पर पत्रकारों से अनोपचारिक चर्चा करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब जनता की बीच तो जा नहीं पा रही लिहाजा ट्विटर और ट्वीट से ही काम चला रही, दिग्विजयसिंह और कमलनाथ मीडिया में बने रहने के लिए कुछ भी बोल देते हैं। कांग्रेस के नेताओं के बयान से साम्प्रदायिक तनाव हो इसका भी उन्हें ख्याल नहीं।
इसे पहले बजरंग नगर पीरबाबा में भाजपा नेताओं ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की आगवानी की।
मप्र के यशस्वी गृहमंत्री सम्माननीय श्री @drnarottammisra जी का कटनी आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल, विधायक श्री @PandePranay , निर्वतमान महापौर श्री @cashashankbjp , पूर्व जिलाध्यक्ष श्री पीताम्बर टोपानानी एवं पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं के साथ हार्दिक स्वागत किया। 💐 pic.twitter.com/BfNc07babS
— Sanjay Satyendra Pathak (@SanjayPathak3) June 25, 2021
गृह मंत्री विधायक संजय पाठक के निवास पर भी पहुंचे तथा श्री पाठक की मातुश्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली आपको बता दें कि कुछ रोज पहले ही दिल की बीमारी के चलते श्रीमती निर्मला पाठक की एंजियोप्लास्टी हुई है।
गृह मंत्री श्री मिश्रा ने विधायक संजय पाठक के परिवार से भी परिचय लिया। कुछ देर रुकने के पश्चात गृह मंत्री गंतव्य के लिए रवाना हो गए। वे जबलपुर से सड़क मार्ग से कटनी पहुंचे थे।
