FEATURED

अमेठी की जनता के नाम राहुल ने लिखी यह चिट्ठी

न्‍यूज डेस्‍क। राहुल गांधी ने अमेठी की जनता के नाम एक चिट्ठी लिखी है। अमेठी के मैदान में राहुल के सामने एक बार फिर स्मृति ईरानी ने ताल ठोकी है। माना जा रहा है कि अमेठी की जंग इस बार काफी दिलचस्प साबित हो सकती है। यही वजह है कि राहुल के अलावा प्रियंका ने भी अमेठी और रायबरेली में मोर्चा संभाल रखा है।


rahul

राहुल ने लिखा, “अमेठी मेरा परिवार है। आज एक तरफ देश में मेरी कर्मभूमि अमेठी से उठी कांग्रेस पार्टी की सोच है, जो कहती है कि इस देश के किसान, नौजवान, गरीब , महिलाओं छोटे दुकानदारों को सुनकर उनके लिए काम करना है और दूसरी तरफ भाजपा की सोच है, जिसका मकसद 15-20 उद्योगपतियों को सरकार का मालिक बना देना है। आने वाली 6 मई को अमेठी के चुनाव होने वाले हैं। मेरा अमेठी परिवार जानता है कि भाजपा के लोग चुनाव के दौरान यहां झूठ की फैक्ट्री लगा देते हैं और पैसे की नदियां बहाते हैं।”

Leave a Reply

Back to top button