Latest

अमित शाह ने बुलाई J&K के मंत्रियों की बैठक, मिशन 2019 पर होगी चर्चा

नई दिल्ली/श्रीनगर: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज जम्मू-कश्मीर सरकार में शामिल पार्टी के सभी मंत्रियों और कुछ शीर्ष नेताओं की बैठक बुलाई है। सभी मंत्रियों को दिल्ली बुलाया गया है। जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने बताया कि शाह ने 2019 चुनाव पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाह कशमीर की स्थिति पर चर्चा कर सकते हैं। केंद्र घाटी में आक्रामक कार्रवाई शुरू करने से पहले जम्मू-कश्मीर मंत्रिमंडल में शामिल पार्टी के सभी मंत्रियों की राय लेना चाहते हैं।

बता दें कि रमजान के दिनों में भारत ने एकतरफा सीजफायर पर विराम लगाया था लेकिन इस दौरान भी आतंकियों ने सेना पर अपने हमले जारी रखे। हाल ही में घाटी में राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की हत्या कर दी गई। वहीं सेना के जवान औरंगजेब को भी आतंकियों ने अगवा कर मौत के घाट उतार दिया।tavite

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply