Monday, April 20, 2026
Latest:
FEATUREDव्यापार

अब 2 लाख तक की आभूषण खरीदी पर पैन अनिवार्य नहीं

नई दिल्ली। रत्न व आभूषण क्षेत्र को सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने शुक्रवार को उस अधिसूचना को रद्द कर दिया जिसके तहत ज्वेलरों को मनी लांड्रिंग कानून के नियमों के अनुसार ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों का रिकॉर्ड रखकर उनकी रिपोर्टिंग करनी पड़ती है।

images 18

अब दो लाख तक की ज्वेलरी खरीद के लिए पैन नंबर रखने की अनिवार्यता खत्म हो गई है। पहले 50 हजार से ज्यादा की ऐसी खरीदी पर पैन देना अनिवार्य था। इस कदम से ज्वेलरी की बिक्री में करीब 25 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि सरकार को जेम्स एंड ज्वेलरी क्षेत्र से 23 अगस्त 2017 को जारी अधिसूचना को फिलहाल वापस लेने का फैसला किया है।

मनी लांड्रिंग कानून के तहत प्रत्येक रिपोर्टिंग कंपनी या संस्था को 10 लाख रुपए से ज्यादा के लेन-देन तथा विदेश के पांच लाख रुपए के लेन-देन और 50 लाख रुपए की अचल संपत्ति के लेन-देन का रिकॉर्ड रखना पड़ता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply