Tuesday, May 26, 2026
Latest:
FEATUREDLatest

अब बिना आधार के भी हो सकेंगे बच्‍चों के स्‍कूल एडमिशन

नई दिल्ली। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने स्कूली छात्रों को राहत देते हुए कहा है कि अब आधार न होने की स्थिति पर कोई भी स्कूल बच्चों के दाखिले से इनकार नहीं कर सकता है।

अथॉरिटी ने अपने जारी किए गए सर्कुलर में साफ शब्दों में कहा है कि अगर कोई भी स्कूल आधार कार्ड के बिना एडमिशन लेने में इनकार करते हैं तो यह अवैध होगा।

यूआइडीएआइ ने इस संबंध में राज्यों के सचिवों को सर्कुलर भी जारी कर दिया है। जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार, स्कूलों को नए आधार कार्ड बनवाने और इसे अपडेट करवाने के लिए अपने परिसर में स्पेशल कैंप लगवाने के आदेश दिए हैं।

इससे पहले आधार कार्ड बनवाने के लिए स्थानीय बैंकों, पोस्ट ऑफिस, राज्य शिक्षण संस्थान, जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करें।

यूआइडीएआइ के इस आदेश के बाद से यह माना जा रहा है कि अब अथॉरिटी का यह कदम उन छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए काफी राहत भरा है, जिन पर स्कूल प्रशासन दाखिले के समय आधार नंबर देने की शर्त लगा देते थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply