Monday, May 25, 2026
Latest:
Latestyashbharat

अब फोन पर करें रेलवे में भ्रष्टाचार की शिकायत, ये हैं हेल्पलाइन नंबर

नई दिल्ली। रेल यात्री, कर्मचारी या कोई अन्य व्यक्ति भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत आसानी से उच्च अधिकारियों तक पहुंचा सकता है। इसके लिए उसे रेलवे के कार्यालय में नहीं जाना पड़ेगा। बस एक फोन मिलाना है और उसकी शिकायत दर्ज कर ली जाएगी। इसके लिए उत्तर रेलवे ने नंबर भी जारी किया है।

ऑनलाइन भी शिकायत की जा सकती है। रेल टिकटों की कालाबाजारी हो या फिर रेलवे के निर्माण कार्य, टेंडर या अन्य कार्यों में भ्रष्टाचार, इसकी जानकारी होने के बावजूद कई लोग अपनी शिकायत संबंधित अधिकारियों से नहीं कर पाते हैं।

इसलिए उत्तर रेलवे लोगों को सतर्कता संबंधी शिकायत 155210, 09717638892 और 09868175631 नंबर पर दर्ज कराने की सलाह दी है। रेलवे स्टेशनों पर भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को दर्ज करने के लिए विशेष काउंटर भी खोले जा रहे हैं।

भ्रष्टाचार की जानकारी मिल सके, इसके लिए यात्रियों के अनुभवों से संबंधित सर्वेक्षण भी किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि इससे यह पता चलेगा कि कहां पर किस तरह का भ्रष्टाचार है। रेलवे में 29 अक्टूबर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह भी शुरू हुआ है, जो तीन नवंबर तक चलेगा।

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे ने बड़ौदा हाउस में आयोजित कार्यक्रम में इसकी शुरुआत की। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।

अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष सतर्कता सप्ताह की थीम ‘भ्रष्टाचार मिटाओ-नया भारत बनाओ’ है। इससे संबंधित वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व सतर्कता सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply