अब पीएम मोदी का राहुल को चैलेंज- बिना कागज देखे 15 मिनट बोलकर दिखाएं

नेशनल डेस्‍क। कर्नाटक के रण में मंगलवार से प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत की. उनकी पहली रैली चामराजनगर के सांथेमरहल्ली में हुई. इस दौरान पीएम ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी के संसद में 15 मिनट बोलने के चैलेंज को स्वीकार करते हुए मोदी ने कहा कि राहुल बिना कागज देखे 15 बोलकर दिखाएं.

राज्य में पीएम मोदी 5 दिनों में 15 रैलियां करने वाले हैं. चामराजनगर के बाद पीएम की उड़प्पी और बेलागवी में दो और रैलियां होनी है. मोदी की दूसरी रैली उड़प्पी में दोपहर 3 बजे और तीसरी रैली बेलागवी में शाम 6 बजे होनी है. इन तीनों जिलों में 22 विधानसभा सीटें हैं.

इसके बाद मोदी 2 और 3 मई को कालाबुर्गी, बेल्लारी और बेंगलुरु में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जिनमें 47 विधानसभा सीटें हैं. तीसरे चरण के प्रचार में पीएम मोदी तुमकुर, शिवमोगा और गाडग में 49 विधानसभा सीटों पर प्रचार करेंगे.

↑
Exit mobile version