jabalpurमहाकौशल की खबरें

अब जबलपुर में होगा हार्ट के मरीजों का आयुर्वेद से ईलाज

जबलपुर।  हृदयरोग का ईलाज आयुर्वेद में भी संभव है। हृदयरोग जैसे जानलेवा बीमारी पर बिना ऑपरेशन आयुर्वेदिक इलाज करने वाली माधवबाग संस्था जबलपुर में अपने 2 क्लिनिक खोले है। इस अवसर पर संस्था द्वारा ‘डायबिटीज हारेगा – मध्यप्रदेश जितेगा’ अभियान भी शुुरु किया गया है।  उपरोक्त जानकारी माधवबाग मल्टी डिसिप्लिनरी कार्डिअॅाक केअर क्लिनिक्स एंड हॉस्पिटल्स के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. गुरुदत्त अमीन ने दी ।

globaladv

उन्होने बताया कि जटील बीमारियों का आयुर्वेदिक पद्वति से ईलाज करने वाले माधवबाग क्लिनिक की स्थापना सन .2006 में महाराष्ट्र में पनवेल के निकट खोपोली में हुई थी । इस क्लिनिक कि महाराष्ट्र,  कर्नाटक , गोवा में 130 शाखाएं है। माधवबाग में आर्युवेदिक पद्वतियों से अब तक डेढ लाख मरीजों का सफल ईलाज किया जा चुका है।

माधवबाग द्वारा दिनांक 27 मई को जबलपुर के अहिंसा चैक, विजयनगर और मदनमहल स्टेशन रोड, राईट टाऊन क्लिनिकष्षुरु किये जा रहे है।
मदनमहल स्थित क्लिनिक का शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन के  चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री शरद जैन मुख्य आतिथ्य में हुआ । इस अवसर पर जबलपुर की महापौर श्रीमती स्वाती सदानंद गोडबोले, समाजसेवी एवं स्त्रीरोग-प्रसुतीरोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीमती शिरीष जामदार, जबलपुर शासकिय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. रविकांत श्रीवास्तवजी, भाजपा के पिछडा वर्ग मोर्चा के नगराध्यक्ष कैलास साहू, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के एडवोकेट श्री रोहित विश्नोई विशेष अतिथि के रुप में मौजूद थे ।

इस अवसरपर ‘डायबेटीज हारेगा – मध्यप्रदेश जितेगा’ इस स्वास्थ्य अभियान का प्रारंभ मुख्य अतिथी ने किया।  इस अभियान के तहत मध्यप्रदेश मे दस लाख से ज्यादा लोगों को डायबेटीज की समस्या के बारे मे जानकारी दी जाएगी। आनेवाले एक साल में सौ से अधिक डायबेटीज वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply