LatestPoliticsमध्यप्रदेशविधानसभा चुनाव 2018

अपना जिला नहीं छोड़ सकेंगे कांग्रेसी, पार्टी ने कहा “जहां रहते हो वहीं काम करो”

भोपाल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ने अपने कार्यकर्ताओं पर जिले के बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी है। जिलों के बाहर जाने के पहले हर कार्यकर्ता को प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) से अनुमति लेना होगी। इस संबंध में पीसीसी ने सभी जिला कांग्रेस कमेटी को पत्र भेजे हैं।

राजनीतिक दलों में कार्यकर्ता अपने नेता के प्रति वफादारी दिखाने के लिए अपने जिलों से दूर कहीं भी पहुंच जाते हैं। कुछ मामलों में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वता के कारण नेताओं को नुकसान पहुंचाने के लिए भी कार्यकर्ता जिले की सीमा का ध्यान नहीं रखते और अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर नेता को क्षति पहुंचाते हैं। कांग्रेस में नेता और समर्थकों की परंपरा ज्यादा है, क्या

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply