अन्‍ना हजारे ने अनशन तोड़ा, 6 दिन चला आंदोलन

ब्रेकिंग। अन्‍ना हजारे ने अपना अनशन समाप्‍त कर दिया है. उनका आंदोलन छह तक चला. अनशन समाप्‍त करने के मौके पर महाराष्‍ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह मौजूद रहे।

अन्‍ना हजारे के मंच से सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने प्रधानमंत्री कार्यालय का बयान पढ़ा. इसमें कहा गया-
• न्यूनतम समर्थन मूल्य को तय करते हुए केंद्र ने फैसला किया है कि कृषि मूल्य आयोग को स्वायत्त करके सरकार उसे छूट देगी.
• Msp- लागत का डेढ़ गुना दिया जाएगा। इसमें सभी खर्च शामिल किए जाएंगे और श्रम लागत भी जोड़ा जाएगा.
• किसानों और उपभोक्ताओं के परस्पर हित का ध्यान रखना बड़ी चुनौती है.
• केंद्र सरकार ने 6000 करोड़ की लागत से जगह जगह कोल्ड स्टोरेज बनाया है.
• दूध के वाजिब दाम भी दिए जाएंगे.
• वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाने के लिए समिति बनाई गई है.
• स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आदार पर msp का फैसला लिया गया है.
• फसल खराब होने पर क्षेत्र की जगह व्यक्तिगत नुकसान को आधार बनाया जाएगा.
• किसान ऋण पर चक्रिविद्धि ब्याज लेना जुर्म है, अगर ऐसा हुआ है तो बैंकों से वो ब्याज वापस लिया जाएगा.
• लोकायुक्त कानून की धारा 44 और 63 के संबंध में- इस संबंध में 1 मार्च को बैठक हुई थी और जल्द ही फिर बैठक होगी और कानून के जानकार को इस पद पर बैठया जाएगा.
• चुनाव सुधार को लेकर आपके सुझाव चुनाव आयोग तक पंहुचाया जाएगा.
• भारत सरकार आपका सम्मान करती है.

https://twitter.com/ANI/status/979329817739972608/photo/1

Exit mobile version