Site icon Yashbharat.com

अनोखा चुनाव प्रचार- बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मारी आंख और मांगे वोट

न्‍यूज डेस्‍क। अउर्मिला से पहले गोविंदा साल 2004 में कांग्रेस की टिकट पर इसी सीट से चुनाव में खड़े हुए थे। उन्होंने बीजेपी नेता राम नाईक को हराया था।

चुनावी मैदान में उतरते ही उर्मिला मातोंडकर ने बदला रूप, ऑटो ड्राइवर बनकर मांगे वोट बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब उर्मिला मातोंडकर पूरी तरह चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं. मुंबई उत्तर की लोकसभा सीट से उम्मीदवार उर्मिला रविवार(31 मार्च) को गोरई क्षेत्र के ऑटो ड्राइवर्स के साथ दिखीं. खबर है कि उर्मिला ने गोरई(मुंबई) में कांग्रेस ऑफिस जाने से पहले ऑटोवालों से मुलाकात की और उनसे वोट देने की अपील की.

उर्मिला की इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में बातचीत करने के अलावा उर्मिला ऑटो ड्राइवर सीट पर भी बैठी नजर आ रही हैं. बता दें कि उर्मिला मुंबई उत्तर सीट पर बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी को टक्कर देने वाली हैं. गोपाल शेट्टी ने साल 2014 में कांग्रेस नेता संजय निरुपम को हराया था. इस बार कांग्रेस पार्टी इस सीट से किसी चर्चित चेहरे को उम्मीदवार बनाना चाहती थी. इसी के चलते उर्मिला मातोंडकर को इस सीट से टिकट दिया गया.

उर्मिला से पहले गोविंदा साल 2004 में कांग्रेस की टिकट पर इसी सीट से चुनाव में खड़े हुए थे. उन्होंने बीजेपी नेता राम नाईक को हराया था. इसके बाद साल 2009 में गोविंदा चुनावी मैदान में नहीं उतरे. तब ये सीट संजय निरुपम को मिल थी. अब इस सीट की जिम्मेदारी उर्मिला मातोंडकर को मिली है. देखने वाली बात होगी कि रंगीला गर्ल का चर्चित चेहरा पार्टी को इस सीट पर जीत दिला पाता है या नहीं.

Exit mobile version