अनूपपुर जिले में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत

11 06 2020 light death 2020611 19749

अनूपपुर । जिले में गुरुवार की दोपहर आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई।

11 06 2020 light death 2020611 19749

ग्राम पंचायत पयारी के ग्राम कदम टोला की 27 वर्षीय महिला की गाज की चपेट में आने से मौत हो गई। उसका 8 वर्षीय बेटा भी बिजली की चपेट में आकर झुलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गाज की चपेट में आने से एक गर्भवती महिला की भी मौत हो गई। बारिश के साथ आंधी से ग्रामीण क्षेत्र में कई घरों का छप्पर उड़ गए व कई पेड़ टूट कर गिर गए।

आम बीन रहे 4 और खेत में खाद डाल रहे मजदूर की मौत

ग्राम पंचायत पयारी के कदमटोला निवासी परमिला (35) पति बाबू राम महरा आंधी के दौरान आम बीनने के लिए बाड़ी की तरफ गई तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। मृतका का 8 वर्षीय बच्चा भी साथ में था जिससे वह भी झुलस गया। भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी अंतर्गत ग्राम मौहरी में खलिहान में आम बीनने आए कृष्णपाल (10) पुत्र जगन्नाथ सिंह और श्याम (19) पिता मोतीलाल सिंह की गाज गिरने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें-  ग्वालियर में धर्म परिवर्तन से इनकार पर नर्सिंग छात्रा पर जानलेवा हमला: बॉयफ्रेंड अदनान ने गले पर चलाया चाकू, 2 आरोपी गिरफ्तार